Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
चेन्नई. भारतीय तटरक्षक बल (आइसीजी) बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने गहरे दबाव पर कड़ी निगरानी रख रहा है। चक्रवाती तूफान फेंगल में तब्दील होने की आशंका है। इसके लिए आइसीजी ने अपने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं। प्रतिकूल मौसम की आशंका के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक बल ने प्रभावित क्षेत्रों में समुद्री संपत्तियों, नाविकों और तटीय समुदायों की सुरक्षा के लिए अपने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं। उठाए जा रहे प्रमुख उपायों में नाविकों और मछुआरों के लिए प्रारंभिक चेतावनी शामिल है। आइसीजी जहाजों और विमानों पर रेडियो, रडार स्टेशनों और लाउडस्पीकर के माध्यम से मौसम संबंधी सलाह और सुरक्षा निर्देश प्रसारित कर रहा है।

Category

🗞
News

Recommended