Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
स्वर्णनगरी जैसलमेर में सुबह जल्दी और शाम से फिर रात तक सर्द हवाओं का अनुभव महसूस किया जा रहा है हालांकि पिछले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। रविवार को भी दोपहर में धूप खिलने से वातावरण खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया जबकि गत शनिवार को यह क्रमश: 31.5 व 15.2 डिग्री रहा था। शाम ढलने के साथ मौसम में गुलाबी ठंडक घुली हुई महसूस होती है जिसका असर रात गहराने के साथ और बढ़ गया। ऐसे ही अलसुबह धुंध रहने से मौसम पूरी तरह से सर्द बना रहा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended