बात जून 2024 की है। असम बेस्ड CA हैं रोशन अग्रवाल। उनके पास बी-टेक थर्ड ईयर का एक स्टूडेंट इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने आया। उसे 2023-2024 में फ्यूचर एंड ऑप्शन्स (F&O) ट्रेडिंग में 26 लाख रुपए का लॉस हुआ था, लेकिन इनकम का कोई सोर्स नहीं था। एक साल पहले भी उस स्टूडेंट को 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ था।
माता-पिता को भी इस नुकसान के बारे में नहीं पता। माता-पिता अलग हो चुके हैं। मां एक होटल बिजनेस चलाती हैं। फ्यूचर एंड ऑप्शन्स ट्रेडिंग के लिए उसने माइक्रोफाइनेंस करने वाले मोबाइल ऐप्स से पर्सनल लोन लिया, दोस्तों से पैसे उधार लिए, और माता-पिता को बिना बताए उनके अकाउंट से भी पैसे निकाल लिए।
Comments