Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
गुरुवार (17 अक्टूबर) को सोना का दाम एक बार फिर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 257 रुपए बढ़कर 76,810 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 76,553 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में 88 रुपए की तेजी रही और यह 91,600 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 91,512 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended