Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के शिव मार्ग से लगते क्षेत्र में पिछले दिनों भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए बुर्ज और इसी हिस्से में आई किले की प्राचीर के जीर्णोद्धार का काम करवाने के लिए भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। विभाग ने इन दोनों कार्यों के लिए 82 लाख 32 हजार 816 रुपए के टेंडर भी जारी किए हैं। संबंधित ठेकेदार को 4 माह में काम पूरा करना होगा। पुरातत्व विभाग की तरफ से शिव रोड चरण-2 के साथ पिचिंग दीवार के जीर्ण-शीर्ण भाग काे संरक्षित करने के लिए यह कार्य करवाया जाएगा। गौरतलब है कि इस कार्य के तहत क्षतिग्रस्त बुर्ज को संरक्षित करने के साथ शिव मार्ग के इसी बुर्ज के निचले भाग व उससे लगते हिस्से की प्राचीर का कार्य करवाया जाएगा।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Beep, beep.
00:04Beep.
00:08Beep, beep, beep.
Comments

Recommended