Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
अजमेर. ढोल-ढमाकों और डीजे की धुनों पर नाचते-गाते लोगों ने शनिवार को अम्बे मैया की मूर्तियों का विसर्जन किया। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं का रैला नजर आया। आजाद पार्क में बनाए गए कुंड में श्रद्धालुओं ने मूर्तियों का विसर्जन किया। नवरात्र के तहत नगर निगम के तत्वावधान में स्थापित अम्बे मैया की मूर्ति की महापौर बृजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन और पार्षदों ने विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद जयकारों के साथ मूर्ति का कुंड में विसर्जन किया गया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended