Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago
#PanipatSingham #AsiAshishKumar #PanipatSessionsCourt
हेड कांस्टेबल आशीष उर्फ सिंघम को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है, वह कुछ घंटों में ही जेल से बाहर आएंगे। उनके समर्थक दोबारा एकजुट होने शुरू हो गए। जेल से निकलने के बाद समर्थक उनका फूल-माला डालकर स्वागत करेंगे। वहीं पुलिस विभाग की धड़कने एक बार फिर तेज हो गई है। आशीष अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने ही विभाग के खिलाफ बयान बाजी जारी करता रहता है। पुलिस ने भी कोर्ट में यही दलील रखी थी कि आशीष बाहर आया तो उनकी जांच बाधित होगी, सीजेएम की कोर्ट ने इस दलील पर पहले जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन अब याचिका सेशन कोर्ट में लगाई गई थी, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended