छतरपुर के बागेश्वर धाम में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए। यहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की। हिंदू राष्ट के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि- भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, वो भारत का है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं हनुमान जी के दर्शन करने और प्रार्थना करने आया था कि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। आज मध्यप्रदेश में जो चुनौतियां हैं उनका सामना हम मिलकर करें।
Comments