Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago
गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को एक बार फिर भोपाल में थे। बीजेपी के सीनियर लीडर्स के साथ रात 8 बजे शुरू हुई अमित शाह की मैराथन बैठक आधी रात तक चली। इस बैठक में चुनाव से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। खबर के मुताबिक बैठक में अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को जल्द से जल्द अधूरे काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्टी की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चा की गई। शाह ने चुनावी रोडमैप को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए है। खबरों के मुताबिक अमित शाह इस महीने एक बार फिर मध्यप्रदेश का दौरा कर सकते हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended