Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago
विजय कुमार दिवाकर
बदरपुर इलाके में सप्लाई के लिए लाई जा रही लगभग सात करोड़ कीमत के गांजे की खेप के साथ स्पेशल स्टाफ, साउथ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने दो नशा तस्करों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। नशा तस्करों की पहचान विष्णु गार्डन, तिलक नगर निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र लाभ सिंह व नवरंग अपार्टमेंट, महिपालपुर निवासी 30 वर्षीय दीपक दास पुत्र बलहारी दास के रूप में हुई है। आरोपी दीपक दास पश्चिम त्रिपुरा से 5 से 6 हजार प्रति किलोग्राम की कीमत से गांजे की खेप मंगवाता था और दिल्ली एनसीआर में 10 से 12 हजार प्रति किलोग्राम में निकाल देता था। आरोपियों की निशानदेही पर 102 किलो 988 ग्राम गांजा व गांजे की सप्लाई में इस्तेमाल की जाने वाली एक स्कूटी बरामद की है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended