Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
मुख पर श्रीराधा का नाम। मन में कोई संतान सुख की चाह तो कोई मोक्ष प्राप्ति की कामना लेकर सोमवार को राधाकुंड में स्नान करने पहुंचा। ठीक रात 12 बजे श्रीराधा कृपा कटाक्ष के स्वरों के बीच महास्नान शुरू हुआ। इसके बाद आस्था रूपी संगम में डुबकी की होड़ लगने की होड़ मच गई। श्रीधाम राधाकुंड में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास से जुड़े अहोई अष्टमी मेला के महास्नान में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान का सिलसिला मंगलवार दोपहर 12 बजे तक चला।
#ahoiashtami2022 #radhakund #Mathura

Category

🗞
News

Recommended