Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago


#jammunews #dgjaillohia #hemantlohia
पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया का बुधवार को जम्मू में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और जेल विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार शुरू होने के दौरान उनके परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोहिया की मां परमेश्वरी लोहिया ने जब बेटे की चिता देखी तो वह बिलख उड़ी। उन्होंने फूट-फूटकर कर कहा कि उनके बेटे की क्या गलती थी, उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। सरकारी पैसे का कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया। उनका बेटा अपना काम ईमानदारी से करता था। घर में उसके पास सिर्फ एक गाड़ी ही थी। 

Category

🗞
News

Recommended