Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
महाराष्ट्र में वेदांता-फॉक्सकॉन डील को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवेंद्र फडणवीस की 'क्या गुजरात पाकिस्तान है?' वाली टिप्पणी पर अब शिवसेना नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि गुजरात पाकिस्तान नहीं है लेकिन क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है जो आपने प्रोजेक्ट गुजरात के नाम कर दी? महाराष्ट्र के युवाओं ने क्या गलती की है? आदित्य ठाकरे ने कहा कि डील छीनने का काम राजनीतिक दबाव में हुआ है। बता दें कि आदित्य ठाकरे ने फडणवीस की उस टिप्पणी पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या गुजरात पाकिस्तान है जो वहां प्रोजेक्ट लग जाने पर आप शोर मचा रहे हैं? फडणवीस ने कहा था कि हम दोनों राज्य भाई-भाई हैं। सभी राज्यों के बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता है। हम जल्द ही गुजरात, कर्नाटक, सभी से आगे निकलेंगे।

Category

🗞
News

Recommended