पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शुक्रवार को भी गोरखपुर के ऊपर सुबह के वक्त हल्के बादल छाए। लेकिन, हवा की तेज रफ्तार की वजह से यह गोरखपुर के उत्तर महराजगंज की ओर से चले गए। गोरखपुर में तो बारिश नहीं हुई, लेकिन महराजगंज में अच्छी खासी बारिश हुई। शनिवार सुबह हल्के बादल छाने से पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत जारी रही। दिन चढ़ने के बावजूद अधिकतम तापमान मात्र 35 डिग्री तक ही चढ़ सका। दोपहर बाद तक हल्के बादल छाए रहे। इससे लोगों को काफी राहत रही। इसके बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अब तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
Comments