Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 11 अप्रैल को रायसेन पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 7 अप्रैल को ट्वीट कर रायसेन किले में स्थित शिवलिंग का अभिषेक करने की बात कही थी। उमा रायसेन के किले स्थित मंदिर पहुंचीं और मंदिर के बाहर ही अभिषेक किया। उमा भारती ने कहा. अब मैं चाहती हूं कि हमें बहुत जल्दी ये अवसर मिले, केंद्रीय पुरातत्व विभाग से राज्य पुरातत्व विभाग संपर्क करे और यहां के प्रशासन को यहां के तालों को खोलने का अधिकार मिले। फिलहाल ये अधिकार अभी प्रशासन के पास नहीं है। मेरा ये संताप ऐसे दूर नहीं हो सकता, इसलिए मैं आज से अन्न का त्याग कर रही हूं, जब तक ताला नहीं खुलेगा।

Category

🗞
News

Recommended