Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हिमांशु अग्रवाल, छतरपुर. दो साल की बच्ची को अंधविश्वास में गर्म चूड़ी से दागने का मामला सामने आया है। उसके परिजन ने ही उसे पेट दर्द होने पर ऐसा किया है। अब बच्ची की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला गढ़ीमलहरा (Gadhimalhara) इलाके के कुर्राहा (Kurraha) गांव का है। यहां दो साल की चांदनी को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसके परिजन ने अंधविश्वास (Superstition) के चलते उसे गर्म चूड़ी से पेट सहित कई जगहों पर दागा है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। 

Category

🗞
News

Recommended