Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
एमसीडी (Municipal Corporation of Delhi) को 2012 में तीन नए निकायों (उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम) में बदल दिया गया था. जिसके बारे में आज हम डिटेल में जानेंगे. जिसमें सबसे पहले बात करें नॉर्थ डीएमसी की तो उन पर लगभग 62 लाख नागरिकों की आबादी के विकास की जिम्मेदारी है. यह 605 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. जो पूरी दिल्ली का लगभग 43% है. यह छह अलग-अलग क्षेत्रों में बंटी हुई है- रोहिणी, सिविल लाइंस, करोल बाग, शहर, सदर पहाड़गंज और नरेला जोन. इसमें 104 वार्ड, 728 कॉलोनियों, 450 अनधिकृत कॉलोनियां, 102 ग्रामीण गांव और 33 शहरी गांव आते हैं. उत्तर डीएमसी में 5 प्रमुख अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज है. वहीं, जहांगीरपुरी-बुरारी में भारत का पहला सी एंड डी वेस्ट प्लांट और नरेला-बवाना में भारत का सबसे बड़ा वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट है, जो नॉर्थ डीएमसी द्वारा एक मील के पत्थर के तौर पर स्थापित किया गया है. इसका मुख्यालय जेएलएन मार्ग, नई दिल्ली में स्थित है. जिसके दो विंग हैं- डिलिबरेटिव विंग और एक्जीक्यूटिव विंग.
#DelhiMCD #MCD #Delhi #MCDNews #Delhi #MCDElectioninDelhi2021 #DelhiMCD Elections #DelhiMCDElection2021 #DelhiNews #DelhiMCDElectionResults2021 #MCDElectionDelhi #DelhiMCDElections2021 #DelhiMCDElectionResults

Category

🗞
News
Comments

Recommended