किसानों के समर्थन में अर्जुन अवॉर्ड वापस करते हुए कुश्ती खिलाड़ी करतार सिंह बोले- 'किसानों का अन्न खाकर ही यहां तक पहुंचे हैं'
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है. दिल्ली से सटे तीन बॉर्डर को किसानों ने पूरी तरह से जाम किया हुआ है. इस बीच हरियाणा-पंजाब के किसानों को कई अन्य प्रदेशों से भी समर्थन मिल रहा है. वहीं सिंधु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए कला और खेल समेत अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी पहुंच रहे हैं. वहीं रविवार को किसानों के समर्थन में पंजाब के 30 खिलाड़ी अपने अवॉर्ड वापसी करने पहुंचे. यह सभी खिलाड़ी अर्जुन समेत कई अवॉर्ड लेकर सिंघु बॉर्डर पहुंचे.
इन्होंने बताया कि इन्हीं किसानों का अन्न खाकर हम खेल में बेहतर कर पाए तो आज इन्हें हमारी जरूरत है तो हम पीछे नहीं रह सकते. इस दौरान अवॉर्ड वापसी करने पहुंचे करतार सिंह से न्यूज़लॉन्ड्री ने बात की, अपने दौर में नामी कुश्ती खिलाड़ी रहे करतार सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी भी हैं. इन्हें कुश्ती खेल के लिए 1982 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था.
अपना अवॉर्ड वापस करने की घोषणा करते हुए करतार सिंह ने कहा, सरकार किसानों के लिए कानून बना रही थी लेकिन किसानों से ही बात नहीं की, यह गलत है. सरकार को किसानों की बात मानकर कानून वापस ले लेना चाहिए. जहां तक रही अवॉर्ड वापस करने के बारे में सोचने की बात तो इन्हीं किसानों ने हमें यहां तक पहुंचाया है. आज इन्हें हमारी जरूरत है तो हम क्यों ना इनके साथ खड़े हों.
Sign up for our all-new media newsletter: https://bit.ly/StopPressNewsletter
Support independent media and subscribe to Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree
To watch this and many more videos, click on http://www.newslaundry.com/
Follow and engage with us on social media:
Facebook: https://facebook.com/newslaundry
Twitter: https://twitter.com/newslaundry
Instagram: https://instagram.com/newslaundry
Comments