BJP के केंद्रीय कानून मंत्री ने किया DANCE, PM Modi ने कहा Rijiju...
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश में जहां वह एक लोकगीत पर स्थानीय लोगों के साथ किरण रिजिजू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने अपने डांस का वीडियो अपने ट्वीटर पर भी पोस्ट किया है। जहां वह एक लोकगीत पर स्थानीय लोगों के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कमेंट किया है। पीएम ने कहा कि हमारे कानून मंत्री अच्छे डांसर भी हैं। उन्होंने किरण रिजिजू के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति देखकर अच्छा लगा।
Comments