- 5 years ago
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर यमुना में भी देखा जा रहा है। मथुरा-वृंदावन में यमुना नदी एक बार फिर से उफान पर बहने लगी हैं। जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक केशी घाट डूबा गया है। इसके अलावा यमुना के कई घाट पानी में डूबे हुए हैं। इसके चलते श्राद्ध पूजा नहीं हो पा रही है। घाटों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। यमुना किनारे के इलाके कालीदहघाट से सटी कॉलोनियों में पानी भर गया। इससे कई कच्चे और पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है।
Category
🗞
News
Comments