Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 का दूसरा फेज शुरू होने में अब चंद ही घंटे शेष रहे गए हैं. दूसरे चरण का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच खेला जाएगा. ये मैच 19 सितंबर को शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इससे पहले सात बजे मैच के लिए टॉस होगा और इसी के साथ आईपीएल के दूसरे फेज का आगाज हो जाएगा. एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को पहला ही मैच खेलना है, इससे ठीक पहले सीएसके के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है. पता चला है कि टीम के सलामी बल्‍लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान फॉफ डुप्‍लेसिस ने प्रैक्‍टिस शुरू कर दी है. इससे पहले इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि पता नहीं पहले मैच से पहले डुप्‍लेसिस फिट हो पाएंगे या नहीं. ऐसे में टीम के सामने संकट ओपनिंग का था. हालांकि अभी भी ये तय नहीं है कि फॉफ डुप्‍लेसिस पहला मैच खेलने उतरेंगे या नहीं, लेकिन संभवना तो बनी हुई है. 

Category

🥇
Sports
Comments

Recommended