गोंडा जनपद में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके क्रम में थाना मनकापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है दिनांक 09.08.2021 को थाना मनकापुर के उ0नि0 राम प्रकाश यादव मय हमराह फोर्स के अंबरपुर मोड़ पर वाहन चेंकिग के दौरान अभियुक्त राकेश यादव पुत्र शिवप्रसाद नि0 ग्राम कनकपुर थाना नवाबगंज को 320 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है तथा परिवहन में प्रयुक्त 01 स्कार्पियों को भी मौके से बरामद किया है। पुलिस ने घटना के एक अन्य सह-अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र खिरौधर नि0 जोगापुर को भी गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग पैसा कमाने के लिए अपमिश्रित शराब को चोरी छिपे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बेचते है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
*गिरफ्तारकर्ता टीम-*
01. उ0नि0 रामप्रकाश यादव मय टीम।
Comments