Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
नई दिल्ली, 4 अगस्त: स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत का समुद्री ट्रायल शुरू हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और उच्च राजपथ मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें 'आत्म निर्भर भारत' के तहत 'मेक इन इंडिया' की नीति के मुताबिक बने इस एयरक्राफ्ट कैरियर का अद्भुत नजारा दिख रहा है। भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की इस सफलता और इस स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर की विशेषताओं के बारे में रक्षा मंत्रालय की ओर से विस्तृत जानकारी दी गई है, जो वनइंडिया के पास है। इस जहाज में 1,700 क्रू के एक साथ ठहरने का इंतजाम है, जिसमें महिला अफसरों के लिए विशेष केबिन भी बनाए गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended