Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
घाटमपुर में भीतरगांव कस्बे के पसेमा गांव में मंगलवार दोपहर तब हड़कंप मच गया जब एक सूखे प्राचीन कुएं के अंदर से दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नए करेंसी के नोट पड़े दिखे। कुछ लड़कों ने धागे में लभेर के फलों के गुच्छे बांधकर लटकाया तो कई नोट चिपक आए। कुएं के अंदर से नोट निकलने की खबर आसपास गांवों में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कुएं के पास भीड़ जुटनी शुरू हुई। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक कुएं के अंदर से आठ-नौ हजार रुपये रुपये निकल चुके हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended