Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
पंजाब के मानसा में छह हेलीकॉप्टर आकर्षण का केंद्र बने हैं। दरअसल, एमएम इंटरप्राइजेज ने भारतीय वायुसेना के छह कंडम हेलीकॉप्टर को कबाड़ में खरीदा है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना ने अपने छह कंडम हेलीकॉप्टरों की नीलामी के लिए चार महीने पहले ऑनलाइन निविदा जारी की थी। देशभर से खरीदारों ने ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा लिया। हालांकि सबसे अधिक बोली मानसा के एमएम इंटरप्राइजेज ने लगाई। इसके बाद वायुसेना ने हेलीकॉप्टर नंबर जेड 2062, जेड 2063, जेड 2164, जेड 2165, जेड 2343 व जेड 2344 को फर्म को सौंप दिया। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended