Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। जिला अस्पताल के कोविड-19 मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात रेमडेसीविर इंजेक्शन की लूटमार सामने आने के बाद बुधवार को यहां स्थिति थोड़ी बदली दिखाई दी। कोरोना वार्ड के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही अटेंडरों को गेट पास जारी किए गए हैं। जो दिखाने के बाद ही उन्हें वार्ड में प्रवेश दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में एक मरीज के साथ कई अटेंडर पहुंच रहे हैं। जिसके कारण यहां भीड़ भाढ़ की स्थिति बन रही है। कई बार यह लोग हंगामा भी कर देते हैं, जिसे देखते हुए बुधवार से यहां पर व्यवस्थाओं में कुछ परिवर्तन देखा गया और वार्ड में गिने चुने लोगों को ही प्रवेश करने दिया जा रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended