Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर 2 की मौत मामला मक्सी कनासिया का एबी रोड का मक्सी थाने के आनेवाले अंतर्गत एबी रोड कनासिया नाका जोडा बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें तीन बाइक सवारों को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई मक्सी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मक्सी थाने के एएसआई भुवनेश्वर भगत ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई एवं 2 को गंभीर अवस्था में शाजापुर के जिला चिकित्सालय ले जाया गया जिसमें से एक की शाजापुर जिला अस्पताल में और मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में राहुल उम्र 19 वर्ष पिता बाबूलाल निवासी ग्राम दूधली और मोनू 19 वर्ष पिता हुकम सिंह निवासी ग्राम दूधली की मौत हो गई है एवं तीसरा गोलू पिता आनंद चौहान बेगमगंज उज्जैन नामक युवक गंभीर रूप से घायल है आपको बता दें कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया एवं घटना इतनी भयावह थी की बाइक चकनाचूर हो गई वही कन्टेनर चालक टक्कर मारकर फरार हो गया।

Category

🗞
News

Recommended