Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के दुपाड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल में कोविड केयर सेंटर शुरू करने को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां पर 50 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसका संचालन सेवा भारती के सहयोग से किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय पर कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए मरीजों के उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जिससे कि मरीजों को उचित उपचार और देखरेख मिल सके। मंगलवार को एसडीएम साहब लाल सोलंकी ने सरस्वती स्कूल का निरीक्षण कर यहां पर कोविड केयर सेंटर शुरू करने को लेकर जानकारी दी।

Category

🗞
News

Recommended