Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस ले लिए हैं। वाराणसी के सीजेएम कोर्ट ने योगी सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है। पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को धन्यवाद कहा है। केस वापस होने के बाद शैलेंद्र सिंह का दर्द छलका है। उन्होंने तत्कालीन सपा सरकार पर उनपर केस लादने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। शैलेंद्र सिंह ने सोशल मीडि‍या के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने एक पोस्ट डालकर और कोर्ट के आदेश की कॉपी शेयर करते हुए बताया क‍ि उनके खिलाफ सभी मुकदमे वापस ले लिए गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended