Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। मंगलवार रात को सुनेरा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक कार और डंपर के टक्कर हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने के साथ तीन लोग घायल हुए थे। घायलों के तीन लाख रुपये क्षतिग्रस्त कार में ही छूट गए थे। काफी देर बाद घायलों के परिजन ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने कार में बारीकी से तलाशी ली। तब कार के अंदर ही एक कपड़े की थैली में तीन लाख रुपये कपड़े की थैली में रखे हुए मिल गए। जिन्हें सुनेरा थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, एसआई सचिन आर्य लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों को सौंपा। पुलिस इस ईमानदारी भरे व्यवहार को देखकर घायलों के परिजनों ने काफी प्रशंसा की और उनका धन्यवाद माना।

Category

🗞
News
Comments

Recommended