Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। मानव रक्त अनमोल है जिसका कोई विकल्प नहीं। इसे देखते हुए शहीद दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं द्वारा दिया गया योगदान सराहनीय है। प्रेसक्लब अध्यक्ष दीपक चौहान और उनकी टीम वाकई में बधाई की पात्र है। उक्त बातें जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रेसक्लब के सहयोग की सराहना करते हुए कही। इस दौरान अन्य अतिथियों के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ाए पूर्व विधायक अरूण भीमावद, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर तथा प्रेसक्लब अध्यक्ष दीपक चौहान उपस्थित रहे। प्रेसक्लब की टीम द्वारा किए गए सतत् प्रयासों का परिणाम यह रहा कि शहीद दिवस पर तय समय तक जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केन्द्र पर रक्तदाताओं ने कुल 187 यूनिट रक्त दान कर एक नया कीतिर्मान स्थापित कर दिया। इसके पूर्व शुभारंभ समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा इस सेवा कार्य में दिए गए सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र देकर प्रेसक्लब को सम्मानित भी किया गया। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended