Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। प्रथम श्रेणी न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने पर न्यायालय परिसर में भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। लेखा अनुभाग कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाजापुर से प्राप्त जानकारी अनुसार संबंधित न्यायालय को सात दिन के लिए बंद किया गया है। यहां अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि वह होम क्वारंटाइन में रहें। सभी अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता बरतें। कोरोना की जांच कराएं और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कार्यस्थल पर आएं। साथ ही न्यायालय को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि न्यायालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को लेकर पहले से ही गंभीरता बरती जा रही है। किंतु प्रथम श्रेणी न्यायाधीश के संक्रमित होने पर अब उसे और प्रभावी किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended