Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आज फिर पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी गोला रविंद्र कुमार वर्मा ने सर्किल गोला के थाना गोला थाना मैलानी थाना भीरा मैं अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया इस अभियान में थाना गोला के भटपुरवा जंगल में चार शराब की अवैध भटिटया तथा लगभग 10,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया साथ ही लगभग 300 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की गई। मौके से अवैध शराब बनाने वाले गुड्डू पुत्र डोरे निवासी बहेरा ,कल्लू पुत्र बुद्धा निवासी भुसोरिया, पेड़ा पुत्र जितेंद्र निवासी भारत भूषण कॉलोनी ,प्रभु दयाल पुत्र लोकराम निवासी बहेरा जंगल का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना मैलानी के अंतर्गत ग्राम पहाड़ नगर में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सर्वेश कुमार पुत्र मेमन निवासी पाहाड नगर को गिरफ्तार किया गया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended