Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सूरत। डायमंड सिटी के तौर पर विख्यात गुजरात के सूरत शहर में सोना कई हजार रुपए सस्ता हो गया है। सोने के दामों में आई भारी गिरावट के चलते लोगों में खरीददारी का क्रेज बढ़ गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग सोने की खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ देख सूरत में एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, "जब कोरोना महामारी फैलनी शुरू हुई थी, तब सोने के दाम 37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। हालांकि, उसके बाद यह बढ़ते चले गए। यहां तक कि कीमत 50,000 रुपये के पार चली गई थी। मगर, अब सोना सस्ता हुआ है।"

Category

🗞
News

Recommended