Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बिलग्राम थाना क्षेत्र के कन्नौज मार्ग की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर लगी रामनगरिया मेला में गंगा स्नान को जा रहे संजय पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम म्योरा थाना बिलग्राम उम्र करीब 20 वर्ष जो साइकिल से गांव से गंगा स्नान को निकला जैसे ही छिबरामऊ ग्राम के पास जरसेनामऊ के समीप पहुंचा उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने संजय को जबरदस्त टक्कर मार दी।इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। आनन फानन में पुलिस व स्थानीय लोगों के प्रयास से युवक को नगर स्थित सीएचसी लाया गया।जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि मृतक छात्र आर एन इंटर कॉलेज मड़िया जफरपुर का इंटरमीडिएट का छात्र था।जो परिवार में सात भाई बहनों में तीसरे नंबर का बताया गया।वहीं टक्कर मारने वाले बाईक सवार को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।लेकिन जो चौंकाने वाली बात सामने आई है वह यह कि दुर्घटना करने वाली बाईक पर नम्बर प्लेट किसी दूसरे वाहन की लगी हुई थी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूरी तफ्तीश में जुटी हुई। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended