Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर में चल रही भागवत कथा में शिव विवाह और शिव तांडव का भी मंचन किया गया। यहां कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति को सभी ने सराहा और शिव-पार्वती विवाह में भी शामिल होकर महादेव के जयकारे भी लगाए। कथा पांडाल में श्रद्धालू संगीतमय भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए। इस नजारे को देख हर कोई राधे-राधे और हरे कृष्णा के जयकारे लगाता दिखा। कथा वाचन के दौरान पं. शर्मा ने संगीतमय भजनों की जो तान छेड़ी तो हर कोई उस पर मंत्रमुग्ध हो झूमने लगा।

Category

🗞
News

Recommended