Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में बजरंग दल द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। शाजापुर में आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर नारेबाजी कर दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया बजरंग दल के कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने आए थे। इसी दौरान ज्ञापन लेने में प्रशासनिक अधिकारी को हुई देरी के चलते वे नाराज हो गए और बस स्टैंड ट्राफिक पॉइंट स्थित हाईवे पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार और कोतवाली थाने के टीआई उदय सिंह अलावा मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या में आरोपी लोगों को फांसी की सजा दी जाए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended