Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आज फिर लगातार तीसरे दिन मेरठ सहित एनसीआर घने कोहरे की जद में है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक गया है। कोहरे के चलते हालात यह हैं कि दिन में सुबह 9:30 बजे ऐसा लग रहा था जैसे सुबह के 7 बजे हो। लोगों को वाहनों की लाइटें चलाकर चलना पड़ रहा था। कोहरे ने जनजीवन पर भी प्रभाव डाला। जिसके चलते जीवन की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।
#UPweatheralert #Weathernews #Fog

मौसम में हुए अचानक बदलाव के चलते ही घने कोहरे से मेरठ वासियों और पश्चिम उप्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार दूसरे दिन घने कोहरे से मेरठ और आसपास में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के साथ ही हालांकि ठंड उतरी नहीं बढी है। गत शुक्रवार को धूप के हल्के होने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं आज शनिवार को सुबह के घने कोहरे ने ठंड को हल्का सा बढ़ा दिया यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का तापमान 10.6 डिग्री रहा तो वहीं आसपास के जिलों में 10 के आसपास तापमान मापा गया। उत्तराचंल के ऊपर बन रहा पक्षिम विक्षोभ मजबूत होने से बारिश के आसार भी बन रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि आज दोपहर बाद ही धूप निकलने के आसार हैं।
#Weatherreport #Weatherdepartment #Weatherforecast

जनवरी माह में पड़े कड़ाके के ठंड के बाद फरवरी में निकली तीखी की धूप ने लोगों को गर्मी के मौसम आने का अंदेशा दे दिया था। लेकिन अचानक से हुए मौसम में बदलाव और घने कोहरे के छाने से ठंड का एहसास एक बार फिर होने लगा है। घने कोहरे से न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बल्कि जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को छाए घने कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की गति पर ब्रेक लगता हुआ दिखा। वहीं मेरठ के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, नई दिल्ली बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी घना कोहरा छाया हुआ है।
#Cold #Temprature #Meerut

Category

🗞
News
Comments

Recommended