Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी दिव्यांग युवक सन्नी सैनी ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व उसे कस्बे के राजकीय अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल में सरकारी नौकरी लगवाने का झंसा देकर चालीस हजार रूपये लिए थे। आरोप है कि चिकित्सक उसके रूपये वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में चिकित्सक का कहना है कि युवक को 39 हजार रूपये दे दिए गए है। युवक के 1 हजार रूपये बकाया है। शीघ्र हीं वे भी दे दिए जायेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended