Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। अकोदिया नगर में क्रिकेट को लेकर विवाद को लेकर मंगलवार से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार को भी आंशका और अफवाहों का दाैर चल रहा था। हालांकि दिन शांति से निकला और शांति कायम रही। कलेक्टर दिनेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति, एडीएम मंजुषा विक्रांत राय, एसडीओपी व्हीएस द्विवेदी सहित दोनों वर्गों के लोगों की माैजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर रहे। कहा कि अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। नगर के वरिष्ठ  डॉक्टर नूर मंसूरी ने घायल व्यक्ति को लेकर बात कही। वहीं सदर अब्दुल वहीद  ने कहा कि यह अमन का बगीचा है यह हमारे बुजुर्गों की देन है। हम सद्भावना से रहेंगे। भाई चारे के साथ ही अकोदिया  के लोग रहना चाहते हैं। ईश्वर से ठाकुर ने इस मामले को लेकर कठोर शब्दों में अपराधियों की आलोचना की। कार्यक्रम का संचालन  जितेंद्र शर्मा  ने किया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended