Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शामली के कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा में 3 दिन पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर हुए गांव दुर्गापुर खेड़ा निवासी युवकों के साथ  विवाद के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर थाने में हंगामा किया, हंगामा कर रहे ग्रामीणों को थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर शांत किया।बीते 3 फरवरी को क्षेत्र के गांव भनेड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर गांव भनेड़ा व दुर्गानपुर खेड़ा के युवकों में मारपीट हो गई थी मारपीट में गांव दुर्गानपुर खेड़ा निवासी चार युवक रिंकू मुला विकास मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गए थे घायलों ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ितों का आरोप है कि घटना को बीते 3 दिन हो चुके हैं मगर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। शुक्रवार शाम गांव दुर्गानपुर खेड़ा के सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा करते हुए मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने समझा-बुझाकर शांत किया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended