Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली।रविवार को शहर के भैसवाल रोड स्थित नवनिर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सैंटर पर उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का रंगारंग कार्यक्रर्मों के साथ शुभरंभ हुआ। इस दौरान एक मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, शहर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, एमएलसी विरेन्द्र सिंह, व जिलाधिकारी जसजीत कौर ने निरीक्षण किया। मौके पर दिव्यंगजनों का प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अन्तर्गत ट्राईसाईकल का वितरण भी किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों हिन्दु कन्या इंटर कालेज, श्री जैन कन्या इंटर कालेज सहित स्कूल के बच्चों ने मनमोहन सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश में रोजाना आये आयाम स्थापित कर रहा है। विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और पूर्व एमएलसी विरेन्द्र सिंह ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाये जाने का आहवान किया।

Category

🗞
News

Recommended