Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उज्जैन। केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध की आग अब मप्र में भी भड़कने लगी है। सोमवार को कांग्रेस ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के सर्मथन में रैली निकाली तो किसान सड़कों पर उतर आए। कृषि उपज मंडी में सैकड़ों किसान ट्रेक्टर लेकर पहुंचे और कृषि कानूनों का विरोध जताते हुए आंदोलन में शामिल हुए। किसनों का कहना है कि केंद्र सरकार अपने अडियल रवैये की वजह से आंदोलन करने वाले किसानों की बात नहीं सुन रही है, न ही बिलों को निरस्त कर रही है। इस दौरान तराना विधायक महेश परमार, विधायक रामलाल मालवीय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमल चौहान, ग्रामीण कांग्रेस के विक्की चौहान, पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, जितेंद्र गोयल, रवि राय, कैलाश बिसेन, नाना तिलकर, दीपक मेहरा, अंजू जाटवा, भूरु गौड़, सेवादल के अरूण वर्मा आदि मौजूद थे। बाइट किसान बाइट किसान बाइट सज्जन सिंह वर्मा.

Category

🗞
News
Comments

Recommended