Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शामली के थाना बाबरी पुलिस द्वारा मुठभेड एवं पशु चोरी में वांछित अंतर्राज्यीय 4 शातिर पशु चोर गिरफ्तार किए। कब्जे से अवैध हथियार व चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व में थाना बाबरी पुलिस द्वारा चेकिंग के सूचना पर बन्तीखेडा से अन्तर्जनपदीय 4 पशु चोर को 02 अवैध तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अवैध चाकू व चोरी की 02 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बाबरी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Category

🗞
News
Comments

Recommended