Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही है। भीषण ठंड से लोग खासा परेशान नजर आ रहे है। स्थिति यह है कि धूप में बैठने के बावजूद लोगों को सर्दी में कंपकंपी छूट रही है। शुक्रवार दिनभर कोहरा छाया रहने से सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को भी मात्र चंद कदमों की दूरी तक भी कुछ नजर नही आया, जिस कारण वाहन रेंगते रहे। भीषण ठंड से बाजार भी देरी से खुले और ग्राहक घरों में दुबके रहे, जिस कारण बाजार में दुकानदार भी खाली बैठे दिखाई दिये।  गुरूवार रात में पाला पड़ने और शुक्रवार सुबह कोहरा छाए रहने से पूरे दिन ठंडक बनी रही। सवेरे से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। करीब एक बजे के बाद धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण लोग धूप में भी ठिठुरते नजर रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो बढ़ोतरी हुई, रात का तापमान यथावत रहने से दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही लगातार शीतलहर के चलतने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बर्फीली हवा चलने से गलन वाली सर्दी का असर बना रहा। 

Category

🗞
News

Recommended