योगी सरकार का गौवंश प्रेम किसी से छिपा नहीं है। गौवंश के संरक्षण के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौआश्रय स्थल के निर्माण आदेश दिए थे जिसके बाद प्रदेश भर में गौशालाओं की व्यवस्था की गई लेकिन अब गौशालाओं में गायों की स्थित बदतर नजर आ रही है। अव्यवस्था के चलते आये दिन गायों की मौत हो रही है।
ये तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं तस्वीरें हमीरपुर जिले के इंगोहटा में बनी गौशाला की हैं जहां पर अव्यस्थाओं का जमकर बोल बाला है। यहां गायों की मौत की खबरें आम हो गयी हैं। कुछ दिनों पहले भी गायों की मौत का मामला सामने आया था और आज एक बार फिर तीन गौवंशो की मौत गौशाला के अंदर हो गयी। चौकाने वाली बात ये है कि मरने के बाद भी उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। गौशाला के अंदर ही गौवंशो को कुत्ते नोचकर खाते रहे। लापरवाही का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक जिंदा गौवंश की सांसें चल रही थी लेकिन उसकी आंख को कौवे नोचकर खा गए रहे है।
योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजना अन्ना गोवंशका संरक्षण जिस पर गौ आश्रय स्थल का निर्माण कर अन्ना गांव गोवंश को संरक्षित किये जा रहे है। हाल ही में कई गोवंश मृत पाए गए जो गौशाला के पास से ही फेंक दिए गए। जानकारी के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष से अनवरत प्रधान व सचिव द्वारा 180 अन्ना गौवंश का संरक्षण किया जाता रहा है लेकिन दिनांक को 1 अक्टूबर को सचिव को निलंबित कर नए सचिव बृजेश शुक्ला की नियुक्ति कर दी गयी। ब्रजेश शुक्ला द्वारा बिना भूसे और पानी के ही पशुओं के संरक्षण का दंभ भरा जा रहा है जबकि हकीकत ये है कि जानवरों को शासन के नियमों के अनुरूप भूसा और चारे की व्यवस्था न होने से जानवरों की मौतें हो रही हैं।
हालांकि हमीरपुर जिलाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर मौके पर अधिकारियों को भेजा है, योगी सरकार ने भी गौवंशो के संरक्षण में किसी भी लापरवाही पर शख्त कार्यवाई का प्रावधान किया है, ऐसे में सरकार मंशा के विपरीत कार्य करने वाले लापरवाह लोगों पर कोई कार्यवाई होगी या फिर ऐसे ही गौवंशों की मौतों का सिलसिला जारी रहेगा ये देखने वाली बात होगी।
Comments