Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में में नहीं थम रहा है अपराध। एक के बाद एक हो रही लूट, हत्या, अपहरण जैसी घटनाएं। बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने बाजार में तमंचा लगाकर एक व्यापारी से लाखों रुपये व मोबाइल लूटकर ले गये।कस्बे के कोटबाजार मोहल्ला निवासी विक्रांत पुत्र सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह सरसो के तेल का व्यापार करता है। मंगलवार की रात करीब दो बजे पिकप गाड़ी से माधौगढ़ सरसो का तेल लेने जा रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर बाइक सवार बदमाश आए और उसके हाथ पैर बांध गाड़ी में रखे 2.75 लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट कर ले गये। बताया कि बदमाशो ने पिकप चालक के भी हाथ पैर बांध उसका भी मोबाइल ले गये। व्यापारी के साथ हुई लूट वारदात से कस्बे वासियों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल केके पांडेय ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended