Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित गांव पंजोखरा के निकट शामली से अपने गांव हेवा जनपद बागपत जा रहे एक बाइक सवार की बाइक में कार सवार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल आपको बता दें कि जनपद बागपत के गांव हेवा निवासी राजपाल अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव कांधला क्षेत्र से होते हुए दिल्ली सहारनपुर से गुजर रहा था। तभी बाइक में पीछे से कार सवार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने कांधला कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended