Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
स्थानीय थाना क्षेत्र के मधवानगर सेमरहना में लगे प्लाईवुड फैक्ट्री का ब्वायलर फटने से झुलसे एक श्रमिक की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे दूसरे मजदूर को संयुक्त जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जैतापुर-गनेशपुर मार्ग स्थित मधवानगर सेमरहना गांव में पूर्व विधायक बिंदूलाल के बेटे राजेश कुमार ने प्लाईवुड फैक्ट्री लगा रखी है। बताया जाता है कि यह फैक्ट्री राजेश ने सीतापुर के तंबौर निवासी आरिफ अन्नू, सफीक व कलीम को 80 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से किराए पर दे रखा है।फैक्ट्री में करीब 50 श्रमिक काम करते हैं, जिसमें अधिकांश सीतापुर के निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ठेकेदार ने श्रमिकों को प्लाई एकत्रित करने में लगा रखा था। ग्राम सुरेवाला थाना तंबौर जिला सीतापुर निवासी गंगाराम (45) पुत्र मुरली व 50 वर्षीय हारुन पुत्र वारिस ब्वायलर को हीट करने में लगे थे। अधिक गर्म होकर ब्वयालर अचानक फट गया। फैक्ट्री के चारों ओर धुंआ फैल गया। अधिकांश मजदूर काम छोड़कर भाग निकले।

Category

🗞
News
Comments

Recommended