Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के बुढाना मार्ग पर छुट्टी पर आए क्षेत्र के गांव मखमूलपूर निवासी आर्मी के जवान व उसकी मां के साथ गांव भभीसा निवासी अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, आपको बता दें कि गांव मखमूलपूर निवासी आर्मी का जवान मोहित अपनी मां के साथ वैगनआर कार में सवार होकर क्षेत्र के गांव भभीसा से गुजर रहा था। आरोप है कि तभी एक किसान की भैंस बुग्गी व कार मामूली टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों में बहस हो गई। भैंसा बुग्गी चालक ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर जवान व उसकी मां के साथ मारपीट व गाली-गलौज की है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended